नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल होने पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। वे तबादला आदेश रद्द करने की मांग कर रहे थे। एसीपी मनस्वी वशिष्ठ भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसीपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई इसी घटना के संबंध में की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस की ओर से भी इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
