Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: Birthday पर थार सवार युवकों पर की 15 से 20...

Punjab News: Birthday पर थार सवार युवकों पर की 15 से 20 राउंड फायरिंग , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके में देर रात एक वारदात सामने आई। यहां एक युवक को उसके जन्मदिन के मौके पर घेरकर 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई। 25 से 30 की संख्या में आए बदमाशों ने थार गाड़ी को घेर लिया ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए और टायर फाड़ दिए। गनीमत यह रही कि इस अंधाधुंध फायरिंग में गोली किसी को नहीं लगी और युवक फटे टायरों के सहारे ही गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

पीड़ित युवक दिव्यांशु बग्गा ने बताया कि 2 नवंबर को उसका जन्मदिन था। रात करीब 12:30 बजे वह अपने एक दोस्त को घर छोड़ने गया था। दिव्यांशु के मुताबिक पिछले डेढ़ साल से एक लड़की के साथ उसका कोई विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी लड़की ने उसे फोन कर गली में आने की चुनौती दी थी। जब वह गली में पहुंचा तो 25-30 युवकों ने पहले से ही रास्ता रोका हुआ था। उन्होंने उसे देखते ही जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने सबसे पहले ईंट-पत्थरों से हमला किया जिससे दिव्यांशु के दोस्त का सिर फट गया। स्थिति को बिगड़ता देख जब दिव्यांशु ने अपनी थार गाड़ी भगाने की कोशिश की तो हमलावरों ने सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पीड़ित के मुताबिक करीब 7-8 युवकों के हाथों में हथियार थे। उन्होंने गाड़ी के फ्रंट शीशे, साइड विंडो, पिछले हिस्से और टायरों पर 15 से 20 राउंड फायर किए। एक गोली तो गाड़ी की सीट के हेडरेस्ट को आर-पार कर गई।

दिव्यांशु ने बताया कि हमलावरों में लड़की का भाई रोहन उसकी मां सीमा रानी पारस बस्सी और उनके साथ आए 40-50 अन्य लड़के शामिल थे। अपनी और दोस्त की जान बचाने के लिए दिव्यांशु ने फटे टायरों के साथ ही गाड़ी दौड़ा दी और हैबोवाल इलाके में पहुंचकर जान बचाई। पीड़ितों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि हथियारों का खौफ दिखाने वाले इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस को मामले की औपचारिक शिकायत दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है।...

Punjab News: इंसानियत की मिसाल, हादसा देख रुके विधायक रंधावा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

डेराबस्सीः पंचकूला-डेराबस्सी हाईवे पर टकोली के पास देर रात...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव के गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।...

समुद्र में जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए, देखें वीडियो

ओमानः ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर सोमवार को हमला हुआ। इस घटना...