पटियालाः चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला सेंचुरी एन्क्लेव का है, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि यह घटना पीड़िता के घर के ठीक सामने हुई। परिवार के सदस्यों ने चोरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मोटरसाइकिल पर भागने में कामयाब रहे। परिवार के अनुसार चेन छीनने वाले लोग घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने पटियाला पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जाए, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
