जालंधर (Ens): शहर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित ओलक की मौत हो गई। इसके बाद अब दिनेश ओलक के घर पर फिल्मी और पंजाबी मनोरंजन जगत की हस्तियां परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंच रही है।
इसी के चलते पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर बीनू ढिल्लों भी दिनेश ओलक के घर पहुंचे। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मुलाकात करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की और उनका हौंसला बढ़ाया। इसके अलावा पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी परिवार से मिलने पहुंचे।
बता दें कि वोक्सवैगन का नगर निगम ट्राली के साथ एक्सीडेंट हो गया, जिससे दो युवकों की मौत और तीन युवक घायल हो गए। मृतकों की पहचान पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलख के बेटे विदित ओलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई थी।
