Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह...

Jalandhar News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा जी के साथ शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान परगट सिंह ने पंजाब के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक माहौल के संदर्भ में राज्य में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस विरासत को कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब आज कई चुनौतियों से गुजर रहा है। राज्य के युवाओं का भविष्य, नशे की समस्या, सामाजिक सद्भाव और पंजाब की खुशहाली जैसे मुद्दों पर सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाने की जरूरत है। पंजाब की तरक्की केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। आध्यात्मिक संस्थाओं का संदेश समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सरदार परगट सिंह ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का आशीर्वाद लेते पंजाब की शांति, एकता, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की सामाजिक एकता और सांझी विरासत को मजबूत बनाए रखना हर पंजाबी का साझा संकल्प होना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर JP Nadda ने राहुल गांधी पर साधे निशाने

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर राहुल...

3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद ऊना। जिला ऊना में नशे के...

दिनेश ओलक के घर अफसोस करने पहुंचे Binnu Dhillon और Gippy Garewal, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): शहर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए...

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के लिए कंपनी पर लगे गंभीर आरोप, UCADA ने दिए सख्त आदेश

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बदरीनाथ घाटी में हुए हेलिकॉप्टर...

फौती इंतकाल स्वीकृत होने के बावजूद किसान आईडी नहीं बनना गंभीर समस्या : पंकज सहोड़

डिजिटल किसान रजिस्ट्री में राजस्व रिकॉर्ड का सही समन्वय...

इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर JP Nadda ने राहुल गांधी पर साधे निशाने

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने निशाना साधा है।...

3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के...

दिनेश ओलक के घर अफसोस करने पहुंचे Binnu Dhillon और Gippy Garewal, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): शहर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक...

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे के लिए कंपनी पर लगे गंभीर आरोप, UCADA ने दिए सख्त आदेश

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बदरीनाथ घाटी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चारधाम यात्रा मार्ग पर हवाई सेवाओं की निगरानी...