Hocky Champion Trophy 2026
HaryanaHotel में Girlfriend की गला घोंटकर हत्या: बेड पर लाश मिली, युवक...

Hotel में Girlfriend की गला घोंटकर हत्या: बेड पर लाश मिली, युवक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः फरीदाबाद में एक होटल रूम में 35 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी। दोनों ने कपल बताकर कमरा नंबर 201 बुक कराया और दिनभर कमरे में ही रहे। दोपहर में दोनों ने साथ खाना भी खाया।

देर रात होटल कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खुला देखा। अंदर गया तो युवती बेड पर मृत पड़ी थी, जबकि उसके साथ आया युवक मौके से गायब था। कर्मचारी ने शोर मचाया तो होटल मैनेजर और अन्य स्टाफ वहां पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस युवती को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

युवती की पहचान बिहार के खड़गपुर की रहने वाली चांदनी (35) के रूप में हुई है। उसके साथ आए युवक ने अपना नाम शेखर दर्ज करवाया। वह भी बिहार का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को होटल कर्मचारियों ने बताया कि चांदनी शनिवार सुबह करीब 10 बजे शेखर (39) के साथ होटल पहुंची थी। दोनों को होटल के कमरा नंबर 201 में ठहराया गया था।

शहर थाना इंचार्ज उमेश कुमार के मुताबिक महिला के गले पर निशान मिले हैं। महिला बेड पर लेटी हुई थी। महिला के हाथों में काफी चूड़ियां पहनी हुई थी। दोनों ने होटल में एक दूसके को कपल बताया था। शुरुआती जांच में गला घोंटकर मारा लगता है। कमरे में कोई शराब की बोतल की नहीं मिली है। केवल खाने का सामान मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण पता चल पाएंगे। महिला के साथ आए लापता युवक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

फौती इंतकाल स्वीकृत होने के बावजूद किसान आईडी नहीं बनना गंभीर समस्या : पंकज सहोड़

डिजिटल किसान रजिस्ट्री में राजस्व रिकॉर्ड का सही समन्वय...

Jalandhar News: Puppi Sweets Shop का बेटा पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

3 नवंबर को विदित ओलख का मॉडल हाउस में...

जम्मू-कश्मीर के CM Omar Abdullah की शादी को लेकर छिड़ा विवाद, मौलाना ने जारी किया फतवा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी...

Punjab News: डेरा ब्यास के सेवादारों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः डेरा ब्यास में सेवा करने आए दो स्वयंसेवकों...

Punjab News: एकतरफा प्यार में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

लुधियानाः चेत सिंह नगर इलाके में अरोड़ा पैलेस के...

फौती इंतकाल स्वीकृत होने के बावजूद किसान आईडी नहीं बनना गंभीर समस्या : पंकज सहोड़

डिजिटल किसान रजिस्ट्री में राजस्व रिकॉर्ड का सही समन्वय न होने से कानूनी वारिस सरकारी योजनाओं के लाभ से...

Jalandhar News: Puppi Sweets Shop का बेटा पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

3 नवंबर को विदित ओलख का मॉडल हाउस में होगा अंतिम संस्कार जालंधरः जालंधर में सड़क हादसे के बाद 2...

जम्मू-कश्मीर के CM Omar Abdullah की शादी को लेकर छिड़ा विवाद, मौलाना ने जारी किया फतवा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी राजधान की शादी पर मौलाना ने फतवा जारी करने के...

Punjab News: डेरा ब्यास के सेवादारों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः डेरा ब्यास में सेवा करने आए दो स्वयंसेवकों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी...