Hocky Champion Trophy 2026
HaryanaCIA स्टाफ और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में...

CIA स्टाफ और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नूंहः थाना सदर नूंह इलाके में सीआईए स्टाफ नूंह की टीम और एक गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी तस्कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ नूंह इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव घासेड़ा में इंडियन पेट्रोल पंप पीर मजार के पास एक संदिग्ध आरोपी को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सुडाका, उम्र करीब 37/38 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गाय, एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौ तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

‘द क्रिएटिव बीज’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से जीता सबका दिल

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में उद्यमी प्रतिभा को प्रोत्साहित...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितयों में तीन बच्चियों की मौत, रात को पेट दर्द हुआ था, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मोहरे वाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन...

Jalandhar News: Glassy Junction होटल में रेड, मौके से भागा स्टाफ, देखें वीडियो

जालंधर: पुलिस ने शनिवार देर रात मकसूदां रोड HMV...

चंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवसः गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में...

Hina Khan ने सिर्फ 15 मिनट में रचाई थी शादी, पति Rocky Jaiswal को दिया था अल्टीमेटम

मनोरंजन: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान...

‘द क्रिएटिव बीज’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से जीता सबका दिल

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में उद्यमी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चंडीगढ़: छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितयों में तीन बच्चियों की मौत, रात को पेट दर्द हुआ था, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मोहरे वाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चियों की मौत हो गई है, जिनमें से दो बच्चियां...

Jalandhar News: Glassy Junction होटल में रेड, मौके से भागा स्टाफ, देखें वीडियो

जालंधर: पुलिस ने शनिवार देर रात मकसूदां रोड HMV कॉलेज के पास ग्लासी जंक्शन होटल में रेड की। इस...

चंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवसः गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़...