गाड़ी की उड़ी छत, पार्षद का बेटा भी था सवार
जालंधर: सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरव तलवाड़ बर्थडे पार्टी मे गया था। 4 दोस्त देर रात पार्टी खत्म होने के बाद उसे लेने के लिए गए थे।
जिसके बाद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटे आई है और उनकी हालत ठीक है। जांच के दौरान सामने आया है कि कार में सवार एक पार्षद का बेटा भी शामिल था।
यह हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों वोक्सवैगन कार में दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी कार घुस गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें तड़के हादसे की सूचना मिली थी।
थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह 3 बजे के करीब हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़ा-कचरा उठाने के लिए फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी।
कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ फ्लाईओवर पर जा रही थी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि परिवारों ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। दोनों शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। जो अन्य तीन साथी कार में सवार थे, वह पहले ही अपने घर जा चुके है।
