ऊना। ऊना शहर के पुरी मोहल्ला स्थित महादेवी चाट भंडार में बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर ऊना में शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में विनीत पुरी निवासी पुरी मोहल्ला, वार्ड नंबर सात ऊना ने बताया कि 28 अक्तूबर को दोपहर के समय वह अपने परिवार के साथ महादेवी चाट भंडार में मौजूद थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ऊना और उसके बेटे के साथ उनकी बहसबाजी हो गई। आरोप है कि दोनों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
