ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पोलियांबीत में दंपती का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 4 नामजद व्यक्तियों सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नीलम कुमारी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी पोलियांबीत ने बताया कि 30 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने पति के साथ पोलियांबीत में मौजूद थी तो योगी राम, धर्मेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह और मोहन लाल सहित एक अन्य व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
