Hocky Champion Trophy 2026
Unaउप मुख्यमंत्री ने हरोली में किए 36 करोड़ की पेयजल

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में किए 36 करोड़ की पेयजल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अब तक खर्च हो चुके हैं करीब 350 करोड़ रुपये

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार वर्तमान कार्यकाल में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने 36 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में पेयजल उपलब्धता और खेतों की सिंचाई लंबे समय से समस्या रही है। इन्हें ध्यान में रखते हुए ऐसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जो क्षेत्र की वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकें।

लगभग 101 करोड़ रुपये की योजना के तहत करीब 136 पुराने ट्यूबवेलों की री-ड्रिलिंग की जा रही है। ये ट्यूबवेल पहले लगाए गए थे, लेकिन बाद में बंद हो गए या काम करना बंद कर गए। योजना में लगभग 50 नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का भी प्रावधान है। 75 करोड़ से बीत क्षेत्र सहित पालकवाह से बटकलां तक की जमीन होगी सिंचित उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना से बीत क्षेत्र के साथ पालकवाह और कर्मपुर से बटकलां तक की जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके लिए पालकवाह-कर्मपुर के आसपास मुख्य पंप हाउस बनाया जा रहा है।

योजना में सौर ऊर्जा के उपयोग की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अब तक 88 जल भंडारण टैंक तैयार किए जा चुके हैं और 50 अन्य टैंक बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपये की एक अन्य योजना भी स्वीकृति के करीब है, जिससे पंडोगा क्षेत्र को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने, जल भंडारण के ढांचे तैयार करने और खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है।

प्रदेश के वित्तीय हितों पर भाजपा ने नहीं दिया साथ: मुकेश अग्निहोत्री आपदा राहत राशि के उपयोग को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा का काम केवल आरोप लगाना रह गया है। प्रदेश की वित्तीय कठिनाइयों को दूर करने में विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी), जीएसटी मुआवजे और केंद्र से मिलने वाली अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता में कमी का प्रदेश के संसाधनों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि संघीय व्यवस्था में राज्यों को करों में निर्धारित हिस्सा मिलता है। यह उनका अधिकार है, कोई खैरात नहीं। इसके बावजूद भाजपा ने प्रदेश के वित्तीय हितों से जुड़े मामलों में सहयोग नहीं किया।

वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेता विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करते हैं, जबकि प्रदेश में विकास को गति देने में उनका कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में इस समय 18 पुलों का निर्माण किया जा रहा है और सभी छूटे हुए संपर्क मार्गों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। पंडोगा-त्यूड़ी पुल सहित विभिन्न परियोजनाओं को लेकर श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है, जबकि केंद्र से मिलने वाली धनराशि में प्रदेश का भी निर्धारित हिस्सा शामिल होता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित हो...

भिवानी को मिली 142 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

जनसंवाद एवं सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटारा : भोपाल सिंह खदरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी...

आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला ऊना में ‘आपदा रक्षक मोबाइल ऐप’ एवं ‘व्हेयर टू प्लांट बॉट’ पर आनलाईन प्रशिक्षण आयोजित

ऊना: जिला ऊना में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों...

डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को सीएम विंडो की लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए

चंडीगढ़: हरियाणा की वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को सभी उपायुक्तों को सीएम...

भिवानी को मिली 142 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज भिवानी भिवानी जिले को 142 करोड़ रुपये...