जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर आज 2 गाड़ियों की आपस में मामूली टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और उसका पीछा दूसरे गाड़ी चालक ने किया। जिसके बाद कार चालक को भगवान वाल्मीकि चौक पर रोक लिया गया। इस दौरान भगवान वाल्मीकि चौक पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई।
इस घटना के बाद कार सवार पती-पत्नी ने दूसरे चालक पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए है। दंपति का कहना है कि वह बाजार में शॉपिंग के लिए आए थे। इस दौरान उनका पीछा करते हुए दूसरे चालक ने उन्हें भगवान वाल्मीकि चौक के पास रोक लिया। वहां पर दोनों पक्षों में हंगामा होना शुरू हो गया। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि वह शहर से बाहर जालंधर में शॉपिंग करने के लिए आई है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति के साथ आज भगवान वाल्मिकी चौक के पास बाजार में शॉपिंग के लिए आई थी।
लेकिन जब वह सविधान चौक के पास पहुंची तो वहां पर कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक उन्हीं पर आरोप लगाने लग गया। उन्होने बताया कि वह झगड़े के हक में नहीं है, इसलिए वह वहां से निकल कर बाजार की ओर आ गए। लेकिन उक्त व्यक्ति उनके पीछे आने लग गया और उनके साथ बदतमिजी करने लग गया। उसने रास्ते में आकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा कर उन्हे रोक लिया। वहीं चौक में मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा दोनों पक्षों को शांत करवा कर दोनों की बात सुन कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
