Hocky Champion Trophy 2026
AmritsarPunjab News: प्रताप बाजवा और खैरा के आरोपों पर आप नेता का...

Punjab News: प्रताप बाजवा और खैरा के आरोपों पर आप नेता का पलटवार, सुखजिंदर रंधावा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके बेटे द्वारा थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हंगामे का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और सुखजिंदर सिंह रंधावा पर हमला बोला। सोहल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह थाने में जाकर पुलिसकर्मियों के साथ व्यवहार किया, वह पुराने वीआईपी कल्चर और राजनीतिक धौंस जमाने की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि थाने आम जनता की सेवा और न्याय के लिए हैं, किसी नेता की दादागिरी के लिए नहीं है। किसी भी पार्टी के नेता को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का अपमान करने का अधिकार नहीं है और मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी कार्रवाई होगी वो की जायेगी। जब उनसे आम आदमी पार्टी के एक नेता की पुलिस अधिकारी से हुई बहस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

ऐसे में गलत काम करने वाला चाहे किसी भी पार्टी का हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोहल ने पंजाब की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ और ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि तरनतारन हत्याकांड में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोहल ने प्रताप सिंह बाजवा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास सरकार को घेरने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस भर्ती में 32 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के सुखपाल खैरा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ धोखाधड़ी हुई है तो पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। सोहल ने कहा कि पंजाब सरकार ईमानदारी से काम करने वाले हर पुलिसकर्मी के साथ खड़ी है और पंजाब में किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रहने दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हरियाणा सिविल सचिवालय में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

चंडीगढ़: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के...

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने के लिए हरियाणा बनाएगा रणनीति : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के शहरी हिस्सों की...

Punjab News: 2.293 किलो हेरोइन, 11 पिस्तौल सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

खुलासाः सोशल मीडिया के जरिए होती नशे और हथियारों...

2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का भी किया शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगी सुविधा

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में...

हरियाणा सिविल सचिवालय में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

चंडीगढ़: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में...

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने के लिए हरियाणा बनाएगा रणनीति : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के शहरी हिस्सों की भीड़ कम कर शहरों को यातायात के दबाव से राहत...

Punjab News: 2.293 किलो हेरोइन, 11 पिस्तौल सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

खुलासाः सोशल मीडिया के जरिए होती नशे और हथियारों की तस्करी अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी...

2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध...