Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: ट्रैक्टर और ट्रक में हुई टक्कर, एक घंटे की कोशिश...

Jalandhar News: ट्रैक्टर और ट्रक में हुई टक्कर, एक घंटे की कोशिश के बाद ड्राइवर को निकाला बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहे प्लाईवुड से लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह करीब 6:32 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार ब्यास गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने द्वारा ट्रैक्टर को टक्कर मारी गई। इस घटना में ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से कैबिन में फंस गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना राहगीर ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसएसएफ टीम ने स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर की मदद से उसे बाहर निकालने के लिए राहत कार्य चलाया। काफी प्रयासों के बाद घायल को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल काला बकरा भेजा गया। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लाईवुड से लदा ट्रैक्टर पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे टाटा 1109 ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। इसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया।

हादसे के कारण सड़क पर ट्रक और ट्रैक्टर खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा था। एसएसएफ टीम ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से संपर्क कर हाइड्रा मशीन मौके पर मंगवाई। इसकी सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क के किनारे करवाया गया। इसके बाद सड़क को साफ करवाकर यातायात दोबारा सुचारू रूप से शुरू करवाया गया, ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसएसएफ टीम ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी चौकी अलावलपुर के इंचार्ज एसआई सिमरनजीत सिंह को दी। इसके बाद एसआई योगराज भी 112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। राहत एवं बचाव कार्य में एएसआई रणधीर सिंह, कांस्टेबल लखविंदर सिंह और कांस्टेबल बलविंदर सिंह शामिल रहे।

हादसे में शामिल ट्रक टाटा 1109 का नंबर DL1MB0297 बताया गया है। इसे दिल्ली निवासी राज कुमार चला रहा था। उसके साथ मोहम्मद नदाब और अनस भी मौजूद थे। वहीं, दूसरे वाहन प्लाईवुड से लदे बिना नंबर के ट्रैक्टर को झारखंड निवासी विजय चला रहा था। हादसे में कुल दो लोग घायल हुए, जबकि दो वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से...

Punjab News: SGPC की बैठक में DA, 479 परिवारों को वित्तीय सहायता सहित अन्य फैसलों को मिली मंजूरी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मासिक बैठक...

Hrithik Roshan ने फैंस को दी जिंदगी की सीख, पोस्ट के साथ शेयर किया Positive मैसेज

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन सुर्खियों...

Punjab News: मिठाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फरीदकोट...

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर ज़िला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के...

Punjab News: SGPC की बैठक में DA, 479 परिवारों को वित्तीय सहायता सहित अन्य फैसलों को मिली मंजूरी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मासिक बैठक आज यहां तेजा सिंह समुंदरी हॉल में आयोजित की गई।...

Hrithik Roshan ने फैंस को दी जिंदगी की सीख, पोस्ट के साथ शेयर किया Positive मैसेज

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपने...

Punjab News: मिठाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फरीदकोट रोड पर विभिन्न मिठाई की दुकानों की जांच की और...