Hocky Champion Trophy 2026
Nationalचक्रवात 'अर्नब' ट्रेनें हुई रद्द, 30 के मार्ग में परिवर्तन

चक्रवात ‘अर्नब’ ट्रेनें हुई रद्द, 30 के मार्ग में परिवर्तन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भुवनेश्वर। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश के बाद ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी के उफानाने और दो रेलवे पुल के पास खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद बृहस्पतिवार को हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर 36 ट्रेन को रद्द कर दिया गया, 30 के मार्ग में परिवर्तन किया गया, जबकि आठ अन्य ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोका गया या उनके समय में बदलाव किया गया। पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने 24 ट्रेन को रद्द कर दिया और 22 के मार्ग बदल दिए, जबकि दक्षिण तट रेलवे (एससीओआर) ने 12 ट्रेन को रद्द किया और आठ अन्य के मार्ग में परिवर्तन किया।

अधिकारियों के अनुसार, आठ अन्य ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोका गया या उनके समय में बदलाव किया गया। पूर्व तट रेलवे के अनुसार, अब तक रद्द की गई प्रमुख ट्रेन में भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस और ओडिशा की राजधानी को तेलंगाना के सिकंदराबाद से जोड़ने वाली विशाखा एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा, दक्षिण तट रेलवे (एससीओआर) ने शालीमार-मंगलुरु विवेक एक्सप्रेस, शालीमार-वास्को डि गामा एक्सप्रेस और हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया। एक अधिकारी ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 36 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं और 30 अन्य ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं।

जलस्तर घटने और इस खंड को रेल परिचालन के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।” पूर्व तट रेलवे ने एक अन्य बयान में कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण गंजाम जिले में 550 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे बहुदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। रेलवे ने बताया कि भारी बारिश के बाद बहुदा नदी पर बने बाघलाटी बांध में पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसके कारण इच्छापुरम और जाधुपुडी के बीच रेलवे पुलों पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CJP नेता को नोटिस किया जारी

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

टेम्पो ट्रैवलर से शराब की 12 बोतलें बरामद, चालक पर केस दर्ज

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध शराब के खिलाफ...

जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी का आरोप, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना। जिला के अंब क्षेत्र में जमीन बेचने के...

Punjab News: सेंट्रल जेल में हुई झड़प, हवालाती पर सूए से हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले सेंट्रल जेल के अंदर कैदियों और दोषियों...

सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CJP नेता को नोटिस किया जारी

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन का चालान किया है। पुलिस...

टेम्पो ट्रैवलर से शराब की 12 बोतलें बरामद, चालक पर केस दर्ज

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीसी चौक ऊना में एक टेम्पो ट्रैवलर...

जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी का आरोप, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना। जिला के अंब क्षेत्र में जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने...