Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtप्रदेश सरकार ने AIMSS चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति...

प्रदेश सरकार ने AIMSS चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत सरकार ने शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में विभिन्न पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि चमियाणा में विभिन्न विभागों की स्थापना, सुदृढ़ीकरण और युक्तिकरण करने के निर्णय का उद्देश्य अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा करना है।

इस निर्णय के तहत सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षण और क्लीनिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नए पदों के सृजन के साथ-साथ आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाना के अन्य विभागों में स्वीकृत मौजूदा पदों को स्थानांतरित करने और उनका पुनर्वितरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह, रेडियो-डायग्नोसिस/रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद और सीनियर रेजिडेंट के आठ पद स्वीकृत किए गए हैं।

अन्य स्वीकृत पदों में डाइटीशियन का एक पद, सीएसएसडी सुपरवाइजर के दो पद और चीफ फार्मासिस्ट का एक पद शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने सुरक्षा कर्मियों के 50 पद, सफाई कर्मचारियों के 50 पद, वार्ड अटेंडेंट के 50 पद, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और ब्लड बैंक के लिए लैब टेक्नीशियन के 5-5 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: निर्माणधीन गेट की शटरिंग गिरी, 2 मजदूर गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक गांव में निर्माणाधीन गेट की...

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान...

Jalandhar News: हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के भोलेवाल कदीम गांव के पास हाई-वोल्टेज...

Punjab News: निर्माणधीन गेट की शटरिंग गिरी, 2 मजदूर गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक गांव में निर्माणाधीन गेट की शटरिंग अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे...

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) से अधिक...

Punjab News: शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की, देखें वीडियो

करवा चौथ पर पंडित जी से सुहागनों ने सुनी कथा अमृतसर: अखंड सुहाग, दाम्पत्य प्रेम और अटूट विश्वास का पवित्र...

हरियाणा के राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मंडल की 83वीं बैठक की...