Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtपंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) रोहतक व प्रदेश सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से कल 30 अक्टूबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डीएलसीसुपवा के छात्रों द्वारा तैयार किए गए थियेटर ‘शून्य से शिखर तक’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, राष्ट्र सेवा व सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे।

डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि छात्रों द्वारा तैयार ‘शून्य से शिखर तक’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन की यात्रा व राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को थियेटर के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी की टीम आज रोहतक से पंचकूला के लिए रवाना हो गई है। यह थियेटर सेवा संकल्प के तहत छात्रों ने तैयार किया है। इसमें पीएम के जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, चुनौतियों और सार्वजनिक सेवा से जुड़े प्रसंगों को नाटकीय रूप में पिरोया गया है।

उन्होंने बताया कि छात्रों ने इसे तैयार करने के लिए नाट्य कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सहारा लिया है। छात्रों के लिए यह आयोजन अपनी अभिनय प्रतिभा, लेखन, निर्देशन व सामूहिक कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर भी है।

उन्होंने बताया कि ‘शून्य से शिखर तक’ की प्रस्तुति के जरिए छात्रों ने एक ऐसी नाट्य रचना तैयार की है, जिसमें संघर्ष से उपलब्धि तक की यात्रा को रंगमंचीय भाषा में अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम के दौरान दर्शक अभिनय और संवादों के माध्यम से इस यात्रा के विभिन्न पहलुओं से रूबरू होंगे। उन्होंने बताया कि थियेटर प्रस्तुति के दौरान रंगमंच प्रेमियों व शहरवासियों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के भोलेवाल कदीम गांव के पास हाई-वोल्टेज...

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और...

Punjab News: शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की, देखें वीडियो

करवा चौथ पर पंडित जी से सुहागनों ने सुनी कथा अमृतसर: अखंड सुहाग, दाम्पत्य प्रेम और अटूट विश्वास का पवित्र...

हरियाणा के राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मंडल की 83वीं बैठक की...

Jalandhar News: हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के भोलेवाल कदीम गांव के पास हाई-वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आने से पराली से...

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के हित...