Hocky Champion Trophy 2026
Panchkulaहेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के परिवारिक सदस्य जा चुके जेल,...

हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के परिवारिक सदस्य जा चुके जेल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सेक्टर-20, पंचकूला स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक महिला को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 27 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सेक्टर-20 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक संदिग्ध महिला की सूचना मिली। इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में टीम मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की।

महिला की पहचान गुड्डी निवासी सेक्टर-20, पंचकूला के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने हाथ में पकड़ी वस्तु को फेंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। जांच करने पर उसके हाथ से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार महिला को 28 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस महिला से हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के भी पहले हेरोइन तस्करी के मामलों में जेल जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे की सप्लाई में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह पुरुष हो या महिला, कानून के दायरे में लाया जाएगा। नशे के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा लक्ष्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और...

Punjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में करवाया...

Punjab News: महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना, देखें वीडियो

पठानकोट: सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को...

प्रदेश सरकार ने AIMSS चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला: प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित हाने वाले राज्य...

Punjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में करवाया शामिल, बोले-पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान फगवाड़ाः विधानसभा क्षेत्र में आम...

हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह...

Punjab News: महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना, देखें वीडियो

पठानकोट: सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को लेकर शहर में महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला।...