Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: स्प्रे से परिवार को किया बेसुध, 54 सिलेंडरों लदी गाड़ी...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को किया बेसुध, 54 सिलेंडरों लदी गाड़ी और बाइक लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के गोबिंदगढ़ इलाके में स्थित अरुण गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 3 बदमाशों ने वहां सो रहे परिवार को कथित तौर पर किसी स्प्रे का छिड़काव कर बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपी गोदाम से सिलेंडरों से लदी पिकअप गाड़ी (छोटा हाथी) और 2 बाइक चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय गाड़ी में कुल 54 गैस सिलेंडर लोड थे। इनमें कुछ भरे हुए, जबकि कुछ खाली थे। घटना बीती रात करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गैस एजेंसी के मालिक अरुण गुप्ता ने बताया कि गोबिंदगढ़ इलाके में उनकी गैस एजेंसी का गोदाम है। वहां उनका कर्मचारी धर्मेंद्र अपने परिवार और बहन आरती के साथ रहता है। बीती रात परिवार कमरे में सो रहा था। इसी दौरान करीब 3:15 बजे 3 बदमाश एजेंसी परिसर में दाखिल हुए। आरोप है कि बदमाशों ने धर्मेंद्र के कमरे में किसी स्प्रे का छिड़काव किया, जिससे पूरा परिवार बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपी गोदाम से सिलेंडर लदा छोटा हाथी और दो बाइक लेकर फरार हो गए। गाड़ी में 54 गैस सिलेंडर लोड थे। अरुण गुप्ता के मुताबिक, सुबह जब धर्मेंद्र और उसके परिवार की नींद खुली तो गोदाम से छोटा हाथी और दोनों बाइक गायब थीं।

इसके बाद धर्मेंद्र ने तुरंत उन्हें घटना की जानकारी दी। अरुण गुप्ता ने मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अहम क्लू मिलने की बात भी सामने आई है। वारदात के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में तीनों बदमाश चोरी की गई गाड़ी और बाइक लेकर जाते दिखाई दिए।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अरुण गुप्ता ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर शहर में इस तरह बदमाश कारोबारियों के गोदामों को निशाना बनाते रहेंगे तो व्यापारी अपना कारोबार कैसे कर पाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उधर, इस मामले में ईश्र नगर चौकी के इंचार्ज कपिल शर्मा ने कहा कि फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध माइनिंग पर सरकार लगातार कर रही कार्रवाईः मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर सरकार लगातार कर रही कार्रवाईः मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मंत्री बरिन्दर...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत शून्य-शुल्क का लाभ उठाने के लिए यूके के कारोबारों...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत जालंधर जिला प्रशासन द्वारा...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शिमला स्थित...