Hocky Champion Trophy 2026
Internationalट्रेन हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस पर बोतलें-पटाखे फेंके,...

ट्रेन हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस पर बोतलें-पटाखे फेंके, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैड्रिडः स्पेन में बुधवार दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर में 68 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। सैकड़ों लोगों ने राजधानी मैड्रिड में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग की है। कुछ लोगों ने उन्हें ‘मौत का मंत्री’ तक कहा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

लोगों ने पुलिस पर बोतलें और पटाखे फेंके। वहीं पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक रेल सुरक्षा सिस्टम में खराबी आई थी, जिसके बाद कंट्रोल सेंटर ने एक ट्रेन को दोबारा चलने की इजाजत दी।

आगे पटरी पर खड़ी दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। लेकिन सिग्नल सिस्टम की खराबी ही हादसे की असली वजह थी या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने भी कहा है कि जांच के बाद हादसे की असली वजह सामने आएगी और जिम्मेदारी तय हो सकेगी। हादसे के बाद देश की रेल व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इस साल स्पेन में हुआ यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है, जिसमें लोगों की जान गई है। इसके पहले जनवरी में हादसे में 46 लोगों ने जान गंवाई थी। उस समय पटरी के जोड़ में खराबी के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई थी।

हादसे के बाद राहत और बचाव दल रातभर मलबे में फंसे लोगों की तलाश करते रहे। क्षतिग्रस्त ट्रेनों से शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। बचाव कर्मी हादसे की जगह पर लगातार काम करते रहे। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे की जगह के पास से टीवी पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।

सांचेज ने कहा कि जांच में अगर किसी की लापरवाही या सुरक्षा में कमी सामने आती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल दोनों जानलेवा रेल हादसों की वजहें अलग-अलग हो सकती हैं। जरूरत पड़ने पर रेल सुरक्षा के नियमों को और सख्त किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों...

Jalandhar News: सुलझा पटाखा और मार्केट ग्राम पंचायत विवाद, जल्द सजेंगा बाजार

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के...

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

Jalandhar News: चारों विधानसभा सीटों को लेकर मुद्दा उठा, सिख तालमेल कमेटी ने दी बहिष्कार की चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सिख तालमेल कमेटी और विभिन्न सिख संगठनों ने सिख समुदाय को...

Jalandhar News: सुलझा पटाखा और मार्केट ग्राम पंचायत विवाद, जल्द सजेंगा बाजार

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के बीच चल रहा विवाद थम गया है। ऐसे में दोनों...