Hocky Champion Trophy 2026
Internationalबड़ा हादसाः 2 High-Speed Train's की टक्कर में 39 की मौत, कई...

बड़ा हादसाः 2 High-Speed Train’s की टक्कर में 39 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैड्रिड: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों को आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बाद दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। हादसा बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे टोलेडो प्रांत के लॉस येबनेस और उर्डा शहरों के बीच हुआ। हादसे के बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंदालूसिया रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। इस दौरान एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे उसकी दो बोगियां पटरी से उतर गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ट्रेन हादसे के प्रति दुख जताते हुए पीड़ितों के साथ एकजुटता जाहिर की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टोलेडो में हुए गंभीर ट्रेन हादसे से स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री ऑस्कर पुनेटे और कैस्टिला-ला मांचा के अध्यक्ष इमिलियानो गार्सिया पेज से लगातार संपर्क में हूं। आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने उनके टाउन हॉल से संपर्क कर यात्रियों के इलाज के लिए एक स्पोर्ट्स पवेलियन तैयार करने को कहा है। स्थानीय प्रशासन घायलों को प्राथमिक उपचार देने और जरूरत पड़ने पर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटा है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में दक्षिणी स्पेन में एक बड़ा हादसा हुआ था। उस समय एक ट्रेन पटरी से उतरी और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी। वह हादसा 2013 के हादसे के बाद स्पेन में सबसे जानलेवा था। 2013 में एक ट्रेन हादसे में 80 लोगों की जान गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद...

बेरोजगार युवाओं के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे बेरोजगारी भत्ते के आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को...

Punjab News: अवैध पटाखा फैक्टरी में पुलिस की रेड, साढ़े 11 किलों विस्फोटक बरामद

फतेहगढ़ साहिबः जिले के शाहपुर गांव में खेतों के...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया जे.एम.पी इंडस्ट्री का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग...

Punjab News: RSS शाखा जा रहे एक्टिवा सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक घायल, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले में आज सुबह एक सड़क हादसा सामने...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में रोजगार के नए अवसर...

बेरोजगार युवाओं के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे बेरोजगारी भत्ते के आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के...

Punjab News: अवैध पटाखा फैक्टरी में पुलिस की रेड, साढ़े 11 किलों विस्फोटक बरामद

फतेहगढ़ साहिबः जिले के शाहपुर गांव में खेतों के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस ने...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया जे.एम.पी इंडस्ट्री का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों ने औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने के...