मनोरंजन: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन किए हैं। बुधवार को भूमि ने खुद को महाकाल के चरणों में समर्पित किया है। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
महाकाल के चरणों में पहुंची भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘महाकाल के सामने खुद को बस समर्पण कर दिया है। जय श्री महाकाल हैप्पी दीवाली। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट के नीचे कमेंट्स भी किए हैं’।
View this post on Instagram
12 ज्योतिर्लिंग में से एक है महाकाल
श्री महाकाल मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित भगवान शिव का एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। महाकाल की मूर्ति दक्षिण की ओर किए हुए हैं इसी के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में अद्वितीय और तांत्रिक परंपरा के अनुसार खास बनाती है। यह शिवलिंग मनुष्य के द्वारा स्थापित नहीं किया गया है बल्कि अपने आप प्रकट हुआ है। मान्यताओं के अनुसार, बाबा महाकाल उज्जैन के राजा है और उनकी मर्जी के बिना यहां पर कोई दूसरा राजा या शासक रात नहीं रुकता है। मुख्य मंदिर तीन स्तरों पर बना है। सबसे नीचे महाकाल, पहली मंजिल पर ओंकारेश्वर और दूसरी मंजिल पर नागचंद्रेश्वर का मंदिर है।
इन फिल्मों में दिखने वाली है भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो भूमि ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ में दिखने वाली है। इसमें वह कर्नाटक की निडर और वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मलम्मा की भूमिका निभाने वाली है। फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेरॉय और शेफाली शाह भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली हैं।
