Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtबेरोजगार युवाओं के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे बेरोजगारी भत्ते के...

बेरोजगार युवाओं के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे बेरोजगारी भत्ते के आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के आवेदन 1 नवंबर से लेने जा रही है। पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत बारहवीं उत्तीर्ण, दो वर्ष का प्रमाण पत्र अथवा डिप्लोमा धारक युवाओं को 1,200 रुपये प्रतिमाह तथा स्नातक या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त अथवा तीन वर्ष का डिप्लोमा धारक युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

पात्रता की शर्तों के बारे में उन्होंने बताया कि आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी होना और 1 नवंबर 2026 तक राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम लगातार तीन वर्ष से पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह किसी संस्थान में विद्यार्थी या प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए, न ही स्वयं नियोजित हो और न ही सक्षम युवा योजना का लाभार्थी हो।

इच्छुक युवा विभागीय वेबसाइट hrex.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार से जुड़ी बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित संपत्ति संबंधी शपथ पत्र तथा स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक है। विवाहित महिला आवेदकों को ससुराल पक्ष का राशन कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के सार्थक ने हासिल किया प्रथम स्थान

ऊना। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता...

विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्राओं ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास

ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्राओं...

Punjab News: कटर से काटे शोरूम के ताले, तोड़ा शटर, 12 फोन चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः डाबा इलाके में चोरी की घटना सामने आई...

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के सार्थक ने हासिल किया प्रथम स्थान

ऊना। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सार्थक जसवाल...

Punjab News: करवा चौथ पर्व पर बाजारों में लगी रौनक, कश्मीरी घुंघरू, चूड़ियों और बिंदी का ट्रेंड, देखें वीडियो

पठानकोटः करवा चौथ के त्योहार को लेकर बाजारों में जोरदार रौनक देखने को मिल रही है। मेन बाजार स्थित...

विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा के दूसरे दिन भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्राओं ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास

ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन...