Unaराम कुमार ने कांग्रेस नेताओं को बताया दुर्योधन,पूर्व विधायक रायजादा की भाषा...

राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं को बताया दुर्योधन,पूर्व विधायक रायजादा की भाषा को लेकर तीखे शब्द कहे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की भाषा और सभ्यता को लेकर तीखे शब्द कहे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और स्थानीय नेता निरंतर अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2014 से सत्ता से बाहर है इसीलिए उसके नेता बौखलाहट में सभ्यता और संस्कृति को पीछे छोड़ अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिग्गज सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को मौत के सौदागर कहा, राहुल गांधी ने पीएम को चोर तक कहा और उनकी माता तक को अपशब्द बोले। राम कुमार ने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपने कार्यकर्ता की टिप्पणी को पूरा सुने बिना पीएम को पिता की अभद्र अमर्यादित टिप्पणी की। भाजपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चार बार के विधायक सतपाल सत्ती पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जो बीमारी पर व्यंग किया वो निन्दनीय है और स्पष्ट रूप से अभद्रत की निशानी है।

राम कुमार ने कहा कि अब रायजादा प्रकरण में भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की चुप्पी कौरवों से कम नहीं है। भाजपा नेता ने रायजादा द्वारा उनके होटल में सत्ती द्वारा लगाए गए वेश्यावृत्ति के बिना प्रमाण आरोप वाले मुद्दे पर कहा कि यह विषय अब कोर्ट में है इसीलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। जबकि प्रिंयका गांधी और विधानसभा पटल पर महिलाओं के बारे में सत्ती की टिप्पणी पर रायजादा के उठाए प्रश्न पर कहा कि सतपाल सत्ती ने कभी अहंकार वश ऐसी बातें नहीं की और उनके बयानों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत

 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की...

हरियाणा में अब तक 37.27 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक और 30.69 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

100 मिनी बसें पंजाब के गांवों को शहरों से जोड़ेंगी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान

पटियाला: 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रत्येक...

मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने आज कुल्लू जिला के कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206.32 करोड़...

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत

 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़: सामाजिक समानता, आपसी सम्मान...

हरियाणा में अब तक 37.27 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक और 30.69 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की...