LudhianaPunjab News: गुड़मंडी के बाहर ग्राहक बनकर आई 2 शातिर महिला का...

Punjab News: गुड़मंडी के बाहर ग्राहक बनकर आई 2 शातिर महिला का पर्स लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर मे आए दिन चोरी और स्नेचिंग की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ड़मंडी के बाहर स्थित ट्रेडी नाम की दुकान पर 2 युवतियों द्वारा ग्राहक बनकर महिला का पर्स चोरी करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पर्स में 6 से 7 हजार रुपए थे। दोनों की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात के बाद दोनों ने दुकान से 350 रुपए का पर्स खरीदा और वहां से निकल गईं। हैबोवाल निवासी शैली जैन ने बताया कि वह लेडीज सूट का काम करती हैं। रविवार को वो बेटी के साथ चौड़ा बाजार में गुड़मंडी के बाहर स्थित ट्रेडी नाम की दुकान पर पर्स खरीदने गई थीं।

उन्होंने अपना पर्स काउंटर पर रखा और बेटी के लिए दूसरे पर्स देखने लगीं। इसी दौरान दो युवतियां पहुंचीं। पहले पर्स की जिप खोलकर चेक किया, फिर चोरी शैली जैन के मुताबिक, दोनों युवतियों ने पर्स देखने के बहाने उनके पास रखे पर्स की जिप खोलकर चेक किया। पहली जिप में कुछ नहीं मिला तो उन्होंने दूसरी जिप खोली, जिसमें करीब 6 से 7 हजार रुपए रखे हुए थे। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को इशारा किया और मौका मिलते ही उनका पर्स उठा लिया।

वारदात के बाद दोनों युवतियों ने बिना देरी किए दुकान से 350 रुपए का पर्स खरीदा और वहां से निकल गईं। कुछ देर बाद जब शैली जैन दुकान से जाने लगीं तो उन्हें अपना पर्स गायब मिला। उन्होंने आसपास तलाश की और शोर मचाया, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चला।

पर्स नहीं मिलने पर दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें दो युवतियां कथित तौर पर पर्स उठाकर ले जाती दिखाई दीं। फुटेज देखने के बाद महिला को पता चला कि उनका पर्स चोरी हुआ है। शैली जैन ने कहा कि दोनों युवतियां देखने में अच्छे घरों की लग रही थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: शक्ति की मौत के बाद परिवार ने किए खुलासे, आरोपियों ने शरीर से अलग किए थे दोनों हाथ, देखें वीडियो

लुधियानाः डाबा थाना इलाके की गली नंबर 4 लुहारा कॉलोनी में शनिवार को बदमाशों ने घर में घुसकर 40...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहनों के चालान किए। दोनों...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...