Himachal Govtई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रही हिमाचल...

ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रही हिमाचल प्रदेश सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रशासन को अधिक पारदर्शी, दक्ष, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से डिजिटल सुशासन को निरंतर बढ़ावा दे रही है।प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुदृढ़ करने और जनसेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

प्रदेश में डिजिटल प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए सरकारी कामकाज की प्रक्रियाओं को ऑनलाइन स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी दिशा में वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) पोर्टल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश में विभिन्न सरकारी सेवाओं को एकीकृत डिजिटल मंच पर उपलब्ध करवाने के उद्देेश्य से हिमसेवा पोर्टल विकसित किया गया है। यह पोर्टल नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन, आवेदन प्रक्रिया की निगरानी, दस्तावेजों के सत्यापन, भुगतान और सेवाओं की उपलब्धता जैसी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विभिन्न सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध करवाने से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम करने और प्रक्रियाओं को अधिक सरल बनाने में मदद मिल रही है।

इन पहलों के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा है। तकनीक आधारित इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, जिसमें दक्षता, सुगमता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर...

CM Saini ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर टेका माथा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर के बेटे ओमबीर की मौत के मामले में कमिश्नरेट पुलिस...