Haryana GovtCM Saini ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर टेका माथा

CM Saini ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर टेका माथा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया और माथा टेककर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। तीर्थ स्थल पर पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं समाज में समानता, सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम ग्रंथ है। भगवान वाल्मीकि जी के विचार हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। यही भगवान वाल्मीकि जी के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर...

श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का भ्रमण, कला-संस्कृति की सराहना की

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर के बेटे ओमबीर की मौत के मामले में कमिश्नरेट पुलिस...