GurdaspurPunjab News: किसान पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

Punjab News: किसान पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः ब्लॉक कलानौर के तहत आने वाले सीमावर्ती गांव सहूर में देर रात एक किसान पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान किसान कप्तान सिंह बाल-बाल बच गया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कप्तान सिंह निवासी सहूर ने बताया कि वह धान की पराली की गांठें बनाने का काम करता है। उसने बताया कि जब वह रात करीब 9:15 बजे अपने गांव लौट रहा था तो अंधेरे में गांव के ही एक युवक ने उस पर गोली चला दी। जान बचाने के लिए वह तुरंत नीचे बैठ गया, जिससे वह गोली लगने से बच गया। इस दौरान उसके सिर पर बंधा परना भी गिर गया।

कप्तान सिंह के मुताबिक गोली चलाने के बाद आरोपी ने भागते समय दो और गोलियां भी चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही कलानौर थाने के SHO अमनदीप सिंह और दोस्तपुर पुलिस पोस्ट के इंचार्ज सनी बैंस पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले के बारे में दोस्तपुर पुलिस पोस्ट के इंचार्ज सनी बैंस ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जांच कर रही है। पीड़ित के बयानों के मुताबिक कुल तीन गोलियां चली हैं। हालांकि, जिस हथियार से गोली चली, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर...

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से चर्चा में है। बच्चे के चेहरे पर...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की रोशनी के नीचे खीर रखने की परंपरा बहुत समय से...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जालंधर...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना इतिहास रच सकती हैं। आज भारत और जिम्बाव्बे में...