हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर 2 पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। शुरू हुए इस विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों की 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला दरगाह शरीफ में 2 पक्षों में बच्चों के खेलने पर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे 4 गि/रफ्ता/र
#WomenClash #PanchayatElection #4Arrested #BreakingNews #CrimeNews https://t.co/FW6IWIKTV3— Encounter News (@encounternews2) October 24, 2026
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया था। जोकि शनिवार को वायरल हो गया। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मौके की जानकारी जुटाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की। पुलिस ने रहनुमा, जरीना, तरन्नुम और इलमा को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।