Punjab Govtआशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई...

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह जहां खुशियों का अवसर होता है, वहीं यह एक बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी भी होती है। ऐसे परिवारों का मजबूत सहारा बनते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आशीर्वाद योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि आर्थिक तंगी किसी भी बेटी के सपनों की राह में बाधा न बने। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान आशीर्वाद योजना के तहत अब तक 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को बेटी के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जारी की गई कुल राशि में से अनुसूचित जाति वर्ग के 8,774 लाभार्थियों को 44.75 करोड़ रुपये, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित 4,010 लाभार्थियों को 20.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: किसान यूनियन का ऐलान, जल्द तस्करों के नाम करेंगे जारी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की मौत के...

Neha Bora ने PM Modi पर साधा निशाना, बोली – ‘आप हमारे अधिकार नहीं छीन सकते’

नई दिल्ली: AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार...

Punjab News: आर्मी और ANTF टीम ने साढ़े 14 किलो हेरोइन बरामद, 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरु हरसहाय गोलू का मोड़ पर आर्मी इंटेलिजेंस...

हवा में 2 ट्रेनी विमान की हुई टक्कर, 4 पायलटों की मौत, देखें चौकाने वाला वीडियो

लीपा सिटीः फिलीपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर विमान...

Punjab News: किसान यूनियन का ऐलान, जल्द तस्करों के नाम करेंगे जारी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की मौत के बाद हर संगठन और पार्टी नशे पर लगाम लगाने की...

Neha Bora ने PM Modi पर साधा निशाना, बोली – ‘आप हमारे अधिकार नहीं छीन सकते’

नई दिल्ली: AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में...

Punjab News: आर्मी और ANTF टीम ने साढ़े 14 किलो हेरोइन बरामद, 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरु हरसहाय गोलू का मोड़ पर आर्मी इंटेलिजेंस और एएनटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2...

हवा में 2 ट्रेनी विमान की हुई टक्कर, 4 पायलटों की मौत, देखें चौकाने वाला वीडियो

लीपा सिटीः फिलीपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर विमान उड़ान के दौरान हवा में आपस में टकरा गए। इस...