SportsJalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी लेकर आएगी। वहीं आज मलेशिया की टीम स्टेडियम में पहुंची। जहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ी भी भांगड़ा डालकर लुत्फ उठाते दिखाई दिए। मैच की जानकारी देते मलेशिया के कप्तान ने कहा कि 27 अक्टूबर को मैच की शुरूआत होगी।

इस दौरान उन्होंने पंजाब दौरे की तारीफ की। कैप्टन ने कहा कि वह पंजाब में पहली बार आए है, उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि उनको भारत का खाना भी बहुत पसंद है। वहीं मैच को लेकर बताया कि उन्हें यहां भारत के खिलाड़ियों के साथ खेलना चैलेजिंग भी लगता है। खासकर उन्होंने मनप्रीत का नाम लेकर कहा है कि इस बार मनप्रीत को रोकने के लिए टीम ने तैयारी की है। मैच को लेकर मलेशिया टीम एक्साइड है।

कैप्टन ने बताया कि आज वह ग्राउंड में प्ररेटिक्स करने के लिए आए है। यहां मौके पर आम आदमी पार्टी के इंचार्ज नितिन कोहली ने उनका स्वागत किया और उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की कि मैच को देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आए ताकि खिलाड़ियों का हौसला अफजाई हो सके। इस दौरान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप को लेकर कहा कि यह बड़ा टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है। इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम भारत की है।

ऐसे में उनकी टीम की कोशिश भी रहेंगी कि वह टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करें। बता दें कि जापान की टीम बीते दिन पहुंची है। ऐसे में धीरे-धीरे सभी टीमें स्टेडियम में पहुंच रही है और अभ्यास सत्र शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्टेडियम को अलग रूप दिया गया। ऐसे में एक बार फिर से नया स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। वहीं आजादी के बाद यह पहली चैंपियनशिप होने जा रही है। इस चैंपियनिशप में 6 टॉप टीमें हिस्सा लेने जा रही, लेकिन दुर्भाग्य से पाकिस्तान टीम भारत नहीं आ रही है। ऐसे में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा है और आज बांग्लादेश की टीम स्टेडियम में पहुंच गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Thailand घुमने आया अधिकारी, मगरमच्छ का मांस खाने के बाद आया चर्चा में

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी...

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

CM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला मंडी के ऐहन में कोल...

Thailand घुमने आया अधिकारी, मगरमच्छ का मांस खाने के बाद आया चर्चा में

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में...

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...