NationalDiljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन का घर और गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय में मेयर के दफ्तर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस के अनुसार यह ई-मेल डिप्टी मेयर संजय घाडी को भी भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया कि मेयर को आए मेल में 31 अक्टूबर को एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले की चेतावनी दी गई है। वहीं 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर जलसा को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संदेश की सच्चाई का पता लगाने, यह कहां से भेजा गया है यह जानने और भेजने वाले की पहचान करने के लिए व्यापक जांच शुरू कर दी है। खालिस्तान का जिक्र करने वाले इस ई-मेल में दावा किया है कि 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स इलाके में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया जाएगा।

अधिकारी ने आगे बताया कि एहतियात के तौर पर मेयर के दफ्तर, महालक्ष्मी रेसकोर्स, शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों और ई-मेल में बताए गए सभी स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी काफी बढ़ा दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया Educational Industrial Tour

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग...

अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए युवक पर चाकू और डंडों से हमला, मौत

करनालः अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार का हाल जानने करनाल...

Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI साथी सहित गिरफ्तार

मालेरकोटलाः विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के महिला पुलिस स्टेशन...

Meharchand Polytechnic College के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया Educational Industrial Tour

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एजुकेशनल इंडस्ट्रियल का टूर किया। यह टूर मैकेनिकल इंजीनियरिंग...

बड़ा हादसाः भराभराकर गिरी बहुमंजिला मंजिला निर्माणाधीन इमारत, लोगों के दबे होने की आशंका; देखें वीडियो

नैरोबीः केन्या की राजधानी नैरोबी के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में 12 मंजिला इमारत ढह गई। मिली जानकारी के...

चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, देखें वीडियो

अम्मानः जॉर्डन के करक शहर स्थित एक चर्च में शुक्रवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अंतिम...

अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए युवक पर चाकू और डंडों से हमला, मौत

करनालः अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार का हाल जानने करनाल आए लाडवा निवासी युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर...