लुधियानाः जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेआम बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है, जिसका CCTV फुटेज भी वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है फिर बालों से पकड़कर उसे सड़क पर फेंक देता है और लातों से बुरी तरह मारता है।
पत्नी को बालों से प क ड़ क र सड़क पर प ट का, Thar के बाद मांग रहा था पति Bike, देखें CCTV
#DomesticViolence #HusbandWifeFight #CCTVFootage #CrimeNews https://t.co/ld3KJ57cNA— Encounter News (@encounternews2) October 24, 2026
सड़क पर हो रही इस हैवानियत और महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत घरों से बाहर निकल आए। पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते बीच-बचाव किया और किसी तरह महिला की जान बचाई। इसके बाद उन्होंने तुरंत महिला के परिजनों को फोन कर हमले की जानकारी दी। पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस को पूरी घटना की शिकायत देते CCTV फुटेज सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी की अनुसार पीड़िता ट्विंकल सैलून चलाती है। वहीं आरोपी पति रितीश शर्मा मेडिकल लाइन में काम करता है। रितीश के माता-पिता नहीं हैं और वह अकेला ही रहता था इसलिए यह उसकी पहली शादी थी।
वहीं ट्विंकल की दूसरी शादी है। करीब 2 साल पहले ट्विंकल का अपने पहले पति से तलाक हुआ था, जिससे उसका एक 7 साल का बेटा भी है। तलाक के केस के दौरान ही उसकी मुलाकात रितीश से हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दोनों जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रह रहे थे।
शादी के महज 3 महीने बाद ही रितीश ने अपने शौक पूरे करने के लिए पत्नी से थार गाड़ी की मांग शुरू कर दी। चूंकि लड़के के माता-पिता नहीं हैं इसलिए यह कोई पारंपरिक दहेज का मामला नहीं था बल्कि रितीश का अपना लालच था। थार को लेकर घर में रोज क्लेश होने लगा। विवाद बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता करवाया गया, जिससे कुछ दिन के लिए मामला शांत हो गया।
थार की मांग बंद होने के कुछ महीने बाद ही रितीश ने बाइक मांगनी शुरू कर दी। घटना वाले दिन बाइक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान होकर ट्विंकल खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के पास चली गई। लेकिन रितीश वहां भी पहुंच गया और सरेआम उसे पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर घसीटकर मारने की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।