नई दिल्ली: हुतियों और सऊदी के बीच में जंग के चलते सऊदी और उसके आस-पास के हवाई क्षेत्रों में काफी तनाव बना हुआ है। अब इसके कारण भारतीय एयरलाइंस इंडिगो ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। इंडिगो ने सऊदी के 4 बड़े शहरों के लिए 27 और 31 अक्टूबर तक आने और जाने वाले सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।
इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में यह कहा है कि सुरक्षा की बदलती हुई स्थिति को देखने हुए और पूरी सावधानी के साथ आकलन करने के बाद ये सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो का कहना है कि रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक कैंसिल ही रहेगी। इसके अलावा जेद्दा, दम्मम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें भी 27 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ग्राहकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है
एयरलाइंस ने आगे यह कह दिया है कि हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी पहली प्राथमिकता है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। हालात का जायजा लेने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत भी कर रहे हैं। एयरलाइंस ने यह कहा है कि प्रभावित ग्राहकों की बुकिंग के समय भी यह सारी जानकारी दी जा रही है।
स्टेटस जरुर देखें
इंडिगो ने यह कह दिया है कि ग्राहकों को यह सलाह दी जा रही है कि वो वेबसाइट पर जाकर अपनी फ्लाइट स्टेट्स चेक कर लें। आपकी यात्रा योजनाओं में जो दिक्कतें आ रही है इस असुविधा के लिए हमें खेद है। आपके धैर्य और समझ के लिए हम आपके आभारी है।
भारतीयों को निकाला जा रहा बाहर
इसके अलावा फंसे हुए भारतीयों को भी निकाला जा रहा है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि फंसे हुए उमरा जायरीन सुरक्षित भारत वापिस आ रहे हैं। 10 हजार से ज्यादा अन्य उमरा जायरीन भी भारत में आ चुके हैं। उन्होंने यह कहा है कि बाकी बचे हुए जायरीन की मदद की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री का यह कहना है कि भारत के दूतावास, रियाद और भारतीय वाणिज्य दूतावास जेद्दा में 24 घंटे कंट्रोल रुम पर काम भी कर रहे हैं। फंसे हुए भारतीयों से संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। यह नंबर मिनिस्ट्री ऑफ एक्सर्टनल अफेयर्स की ओर से जारी किए गए हैं।