Nationalअब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला होने से बॉलीवुड इंड्रस्टी में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस बीच अब बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बच्चन और दोसांझ की धमकी से जुड़ा मेल मुंबई की मेयर रितू तावड़े को मिला है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अमिताभ के बंगले जलसे पर हमले की चेतावनी मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेयर रितु तावड़े को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन का जिक्र है.

ईमेल में उनके ‘जलसा’ बंगले पर बम हमले की धमकी दी गई है. भेजने वाले का दावा है कि यह हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा. धमकी में कहा गया है कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है. इसी ईमेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है धमकी भरे मेल में दिलजीत को निशाना बनाने के पीछे उनके द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूने की घटना को कारण बताया गया है. मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम और आत्मघाती हमले में मारना है. जिसने सिखों की नस्लकुशी करने वाले बच्चन के पैर छुए।

इधर शुक्रवार को दिल्ली के बाद मुंबई के दादर स्थित कई प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह दादर के करीब 4 स्कूलों को ये ईमेल प्राप्त हुए. जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. हालांकि, इन धमकी भरे ईमेल के कारण कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनाव का माहौल रहा. पुलिस फिलहाल ईमेल भेजने वालों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा...

‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना से जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2026 तक 6,824...