ChandigarhPunjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा...

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे, गैंगस्टरवाद और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के कथित असंसदीय व्यवहार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खैरा के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पेश करते हुए उन्हें विधानसभा के मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने की मांग की। जिसे स्वीकार कर लिया गया।

चीमा ने आरोप लगाया कि चेयर की बार-बार चेतावनी के बावजूद खैरा सदन के वेल में आए, चेयर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग भी उठाई। वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विपक्ष के पास उठाने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। वे विधानसभा में बस हंगामा करना चाहते हैं। पहले वे कहते हैं कि विधानसभा नहीं बुलाई जा रही है। जब विधासभा में बुलाया जाता है, तो वह इसका बहिष्कार कर देते हैं। सीएम मान ने कहा कि अभी चर्चा चल रही है और उन्हें इसमें हिस्सा लेना चाहिए। सवाल-जवाब होने चाहिए, लोकतंत्र इसी तरह काम करता है।”

नशीले पदार्थों के मुद्दे पर सीएम मान ने कहा कि सबसे बड़ा ड्रग कार्टेल उनके (बीजेपी के) कार्यकाल में फला-फूला है। सीएम मान ने कहा कि 2007 से 2017 तक जब अकाली दल-बीजेपी की सरकार सत्ता में थी, तब बड़े तस्करों ने इस मामले में कई वरिष्ठ मंत्रियों के नाम लिए थे। अब वे उन्हीं लोगों के साथ गठबंधन की बात कर रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि गुजरात से ड्रग्स आ रहे हैं। भाजपा ने खुद माना है कि उन्होंने 20,000 करोड़ रुपये की कीमत के ड्रग्स जब्त किए हैं। तो, ये ड्रग्स कहां से आ रहे हैं और देश में कैसे दाखिल हो रहे हैं?

बता दें कि शून्यकाल में अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने पंजाब में नशे की समस्या पर अकाली-भाजपा और कांग्रेस का घेराव किया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय नशे पर रोक लगाने में नाकामी रही और उस समय अकाली दल भी सरकार का हिस्सा था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के 70 गांवों में खेल पार्क और मैदान बनवाने का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना नशे से बचाव का एक रास्ता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान का अब दोहरा चेहरा सामने आ...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की एएटीएस टीम ने अभियान चलाते हुए भारी...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को चंडीगढ़...