जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते होटल में महिला का शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने सुसाइड किया। हालांकि महिला के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पास ओवल हट होटल में महिला ने सुसाइड किया है। मृतिका की पहचान शहनाज भट्टी निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वह यहां पर नौकरी के लिए आई थी। शहनाज ने आज होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना को लेकर होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना को लेकर होटल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी रविंदर कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं शव को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाने के लिए एबुलेंस बुलाई गई। थाना प्रभारी ने कहा कि शहनाज 25 दिन पहले ही नौकरी पर आई थी और आज उसका कमरे से शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मृतिका के परिजनों को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।