ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे गोविंद राम निवासी ठठल, तहसील अंब मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना दाएं-बाएं देखे अचानक अपनी दिशा में चल रही कार को टक्कर मार दी।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक को चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस थाना अंब में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
