ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में भावना कालिया पत्नी महेश कालिया निवासी वार्ड नंबर-2, छपरोह, तहसील अंब ने आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर को जमीन विवाद के चलते बृजमोहन कालिया और पलवी कालिया निवासी छपरोह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
