AdvertisementPunjab Government
Himachal Govt‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस-एक्ट के तहत नशा तस्कर की अवैध गतिविधियों से अर्जित 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह मामला जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के गांव सिरत के निवासी से संबंधित है। 30 जुलाई, 2023 को पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भद्राया में नाकाबंदी के दौरान उसके कब्जे से 10.1 ग्राम चिट्टा और 8,500 रुपये बरामद किए गए थे। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा-21 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले भी वर्ष, 2022 में उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें क्रमशः 8.35 ग्राम और 9.92 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी निरन्तर संलिप्तता को देखते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने उसे पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लेने की सिफारिश की थी। प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने व्यक्ति से जांच के दौरान 48,30,997 रुपये की संपत्ति की पहचान की। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत 12 जून, 2025 को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया गया, जिसे सक्षम प्राधिकारी ने 9 जुलाई, 2025 को पुष्टि प्रदान की।  निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के उपरान्त चिन्हित संपत्तियों को जब्त किया गया। जब्त की गई संपत्तियों में जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के गांव छन्नी में स्थित 45,90,557 रुपये मूल्य का एक आवासीय मकान तथा मादक पदार्थों से अर्जित कुल 2,40,440 रुपये शामिल हैं। इस प्रकार जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 48,30,997 रुपये है। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा अभियान के प्रति हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अभियान के तहत केवल मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार करना और नशीले पदार्थों को जब्त करना ही नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना भी शामिल है, ताकि नशे के अवैध कारोबार को आर्थिक रूप से समर्थन देने वाले नेटवर्क को समाप्त किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने स्केटिंग में अर्जित किये मैडल

विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने स्केटिंग में अर्जित किये मैडल

विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन बददी: सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल मलपुर बद्दी के स्केटिंग खिलाड़ियों...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...