AdvertisementPunjab Government
Himachalतेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल,...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक का कहर देखने को मिला। दरअसल, ट्रक चालक ने 4 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान वाइक सवार अभिषेक (25) निवासी नकड़ोह,केम्पर चालक बाबूराम (60) निवासी हरीपुर दोसड़का, सविता (35) निवासी कटौहड़ खुर्द, गोल्डी सिंह (40) निवासी कटौहड़ खुर्द, आदित्य (23) निवासी अंबाला तथा स्कूटी चालक विशाल (23) निवासी लोअर अंदौरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार ऊना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक नंबर HP-12F-7596 के चालक ने अंब से मैहतपुर की ओर जा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कैंपर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक कैंपर को लगभग 30 फीट तक घसीटते हुए ले गया जिसके चलते कैंपर के पीछे चल रही एक कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी भी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में कार और कैंपर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को उपचार के लिए सीविल अस्पताल अंब पहुंचाया।इनमें अभिषेक को सिर और गर्दन में चोटें आई हैं।

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना अंब की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, हादसे की भयावहता को देखते हुए ट्रक चालक का क्लीनर मौके से फरार हो गया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

4 ਵਿਅਕਤੀ 10 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

4 ਵਿਅਕਤੀ 10 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਸੂਬਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...