AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtराखी गढ़ी संग्रहालय का कार्य जल्द होगा पूरा- डॉ. अरविंद शर्मा

राखी गढ़ी संग्रहालय का कार्य जल्द होगा पूरा- डॉ. अरविंद शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, पुरातत्व, पर्यटन एवं संग्रहालय मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख स्थलों में शामिल ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। राखीगढ़ी में आधुनिक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा, शेष बचे कार्य के लिए लिए 180 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस परियोजना से राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत को नया स्वरूप मिलेगा और यह स्थल पुरातात्विक शोध, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। पुरातत्व, पर्यटन एवं संग्रहालय मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा राखीगढ़ी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी भारत की प्राचीन सभ्यता, वैज्ञानिक सोच, विकसित नगर नियोजन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने, पुरातात्विक खोजों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और देश-विदेश में इसकी पहचान बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। *आधुनिक म्यूजियम में प्रदर्शित होगी गौरवशाली विरासत* पर्यटन, पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री ने बताया कि 180 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला आधुनिक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स राखीगढ़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जहां ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राखीगढ़ी में विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

*पुरातात्विक खोजों से प्राचीन सभ्यता के विकास की मिलती है जानकारी* डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि राखीगढ़ी में हुए उत्खनन से प्राचीन समाज की विकसित जीवनशैली और व्यवस्थित सामाजिक संरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं। यहां प्राप्त पुरातात्विक अवशेष भारतीय इतिहास को समझने और प्राचीन सभ्यताओं के विकास का अध्ययन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार, हस्तशिल्प और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। म्यूजियम और ऑडिटोरियम के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरातात्विक गतिविधियां आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य विरासत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय विकास को गति प्रदान करना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री...