AdvertisementPunjab Government
Mohali10 दिन में 3 बार चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, काबू...

10 दिन में 3 बार चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, काबू करके की पिटाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ज़ीरकपुरः पटियाला-डेराबस्सी रोड ग्रीन फील्ड सोसायटी में चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। एक ही प्लॉट में 10 दिन के अंदर 3 बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि है, वह ग्रीनफील्ड होम्स में प्लाट नंबर 9 पर रहता है। उसके यहां 10 दिन के अंदर-अंदर 3 बार चोरियां हो चुकी हैं। पीड़ित ने कहा कि एक ही आरोपी ने तीनों बार घटना को अंजाम दिया है। उसके पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

चोर तीनों बार में उसकी सारी कॉपर की तारें काट कर ले गया। इस दौरान आरोपी तारों के साथ लोहे का उठा कर ले गया। पिछले 10 दिन में हुई 3 चोरियों के मामले में लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है। पीड़ित के मुताबिक सिर्फ उसके घर में नहीं, आसपास भी चोरियां हो चुकी हैं। 29 नंबर प्लॉट के पीछे भी चोरी हुई है। ग्रीनफील्ड में 3 जगह चोरी हुई है और तीनों चोरियों में यही शख्स शामिल है।

चोर साइड पर काम कर रही लेबर का मोबाइल भी चोरी करके ले गया था। पकड़े जाने पर आरोपी जमीन पर बैठा, सिर पकड़े हुए नजर आया। लोगों ने उसके कब्जे से बंधे हुए तारों के बंडल भी बरामद किए। लोगों ने बताया कि आरोपी पुल के नीचे रहता है, पानी की टंकी के पास कबाड़ी राहुल को सारा सामान बेचता है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की मांग है कि ग्रीनफील्ड में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाई जाए और कबाड़ी के यहां भी छापेमारी की जाए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और वीडियो सबूत पुलिस को सौंपने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत...

Punjab News: पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे की मौत पर दोस्त ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के...

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ 'भोला' को विधानसभा से बड़ा झटका लगाहै।...

Punjab News: पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे की मौत पर दोस्त ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी।...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस...