AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: मकसूदां में 22 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद सुसाइड...

Jalandhar News: मकसूदां में 22 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद सुसाइड नोट बरामद, बहन ने किए खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आनंद नगर 3 गली मकसूदां में 22 वर्षीय ओमवीर ने मनप्रीत के घर में घुसकर मां-बेटी पर मंगलवार को हमला कर दिया था। जिसके बाद उसने जहरीली वस्तु निगल ली और इस घटना में ओमवीर की मौत हो गई। वहीं अब घटना के बाद मृतक की बहन सामने आई है और उसने मनप्रीत नामक लड़की को लेकर खुलासे किए है। ओमवीर की बहन ने सुसाइड नोट भी दिखाया, जो ओमवीर ने मरने से पहले लिखा था। ओमवीर की बहन अमनप्रीत कौर का दावा है कि गर्लफ्रेंड मनप्रीत उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। भाई 2021 से यानी 5 साल से मनप्रीत के साथ रिलेशनशिप में था।

लड़की की मां को भी इस बात का पता था और उनके परिवार को भी। मनप्रीत का अक्सर उनके घर आना-जाना था। दुबई जाने से पहले उसका भाई लास्ट टाइम उससे मिलने के लिए गया था। आरोप है कि उसे साजिश के तहत मार दिया गया। इसका एक वीडियो भी उसके पास है। जब भाई मनप्रीत के घर के फर्श पर पड़ा था तो सांसें चल रही थीं और पीछे से कहा जा रहा था कि इसे मार दो। भाई की पल्सर बाइक भी गर्लफ्रेंड के घर ही मिली है। बहन ने कहा कि गर्लफ्रेंड पहले भी एक निहंग से हमला करवा चुकी थी। बहन का आरोप है कि बाद में मनप्रीत, उसकी बहन रजनी और कुछ अन्य लोग ओमवीर को ब्लैकमेल करने लगे। उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। करीब 5 महीने पहले दुबई से लौटे ओमवीर को उसने पहले भी एक निहंग सिंह के जरिए गनपॉइंट पर उठवाकर धमकाया था।

बहन के अनुसार, ओमवीर करीब 2 साल पहले दुबई चला गया था और 5 महीने पहले ही वापस लौटा था। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी, लेकिन नौकरी नहीं मिलने के कारण वह निजी तौर पर आर्मी एरिया में काम करने लगा था। पिता के मुताबिक, वहां उसे करीब 30 हजार रुपए महीने मिलते थे। अब उसे दोबारा दुबई जाना था। इसी महीने 2 अक्टूबर को भी ओमवीर पर हमला किया गया था, जिसमें उसके सिर पर चोटें आई थीं। बहन के मुताबिक, ओमवीर पुलिस केस में नहीं पड़ना चाहता था, क्योंकि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसी वजह से उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बहन के मुताबिक, ओमवीर ने दुबई में रहते हुए मनप्रीत को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड दिया था।

आरोप है कि इसके बाद मनप्रीत उसके अकाउंट से उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड को वीडियो भेजने लगी। बहन के मुताबिक, घटना वाले दिन मनप्रीत ने ओमवीर को अपने घर बुलाया था। अमनप्रीत का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे साजिश के तहत मारा गया। उसने दावा किया कि परिवार के पास घटना से जुड़े वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं, जिनमें ओमवीर को प्रताड़ित किए जाने और कुछ लोगों के नामों का जिक्र है। अमनप्रीत ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-1 में शिकायत देकर अपने भाई की मौत की जांच की मांग की है। उसके मुताबिक, उसने पुलिस को वीडियो, ऑडियो और चैट समेत सबूत सौंपे हैं। वहीं एसीपी करनैल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। मृतक की बहन ने भी पुलिस को कई सबूत सौंपे हैं। सभी की जांच की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

टला बड़ा हादसाः बिजली का खंभे तक पहुंची कूड़े में लगी आग, देखें वीडियो

नजीराबादः कानपुर के नजीराबाद में जीटी रोड स्थित महाराजा...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के...

टला बड़ा हादसाः बिजली का खंभे तक पहुंची कूड़े में लगी आग, देखें वीडियो

नजीराबादः कानपुर के नजीराबाद में जीटी रोड स्थित महाराजा दूध डेयरी के पास घर के बाहर पड़े कूड़े में...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार...

Punjab News: विधानसभा में झोटा सहित लहरागागा के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, विपक्ष का हंगामा, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र शुरू हुआ। यह विशेष सत्र विधानसभा के 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगा।...

Punjab News: GK अस्पताल में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर चौक के पास स्थित जीके अस्पताल के बाहर तब हंगामा हो गया, जब शाम करीब 4 बजे...