जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। नौजवान ने बताया कि चावला मोबाइल के पास उसकी गाड़ी पर 15 से 20 नौजवानों द्वारा हमला किया गया। जिसके बाद वह जान बचानकर शहनाई पैलेस के पास गली में गाड़ी भगाई। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर गाड़ी गली में लगाकर भाग गया। घटना देर रात 10 बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि मोंटी बवेजा के कारण यह सारा झगड़ा हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गाड़ी में नौजवान नशीला पदार्थ फेंककर उसे फंसाने के लिए फरार हो गए।
सचिन ने कहा कि पहले भी नौजवानों द्वारा उसकी गाड़ी पर हमला किया गया। इस घटना को लेकर गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। पीड़ित युवक ने बताया की हमलावारों ने उस पर ईंटों और हथियारों से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मोबाइल मार्केट में फोन लेने गया था। इसी दौरान संचिन नामक युवक, जिसके पिता का नाम मोंटी बवेजा है। अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों के पास हथियार और ईंटें थीं, जिनसे उन्होंने गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। लगभग 15-20 दिन पहले भी मॉल टाउन इलाके में उसकी गाड़ी पर इसी तरह हमला किया गया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज और शिकायत पुलिस को सौंपी गई थी। इस बार भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया, जिससे बचने के लिए उसने किसी तरह गाड़ी भगाई और तंग गलियों में छुपकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर पर सूचना मिलने के बाद ASI जगरात सिंह ने बताया की कॉल पर सूचना मिली थी। जिसके बाद मौैके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा की पीड़ित युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
