उधमपुरः जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। घटना के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं नेता ने बताया कि यह दुखद घटना है।
नेता के अनुसार हादसे में 16 से 17 यात्री घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी अस्पताल के बाहर पहुंचे और घायलों के उपचार के लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। वहीं अस्पताल द्वारा घायलों के पहुंचने से पहले पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है। ऐसे में जिन मरीजों को रैफर किया जाना है उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अन्य अस्पताल में रैफर किया जाए।
नेता के अनुसार डिपार्टमेंट और कॉट्रेक्टर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। वहीं अभी एडबई की पोस्ट रामनगर में खाली है और सरकार को कई बार पत्र लिखकर भेजे गए, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं की गई। ऐसे में जिसकी भर्ती की गई है, उस पर पहले से केस दर्ज है। ऐसे में सरकार की भी कहीं ना कहीं लापरवाही देखने को मिली है।