.
Jammu and Kashmirवैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे पर विवादः CCTV से रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस,...

वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे पर विवादः CCTV से रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 10 को फिर होगी सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः जम्मू की एक अदालत ने वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी का चढ़ावा चढ़ाए जाने से जुड़े कथित मामले की जांच पूरी करने के लिए और समय देने का जांच अधिकारी का आग्रह स्वीकार कर लिया है। जांच अधिकारी ने जरूरी दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज की जांच किए जाने की आवश्यकता बताते मामले की पड़ताल के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था।

जम्मू के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता दीपक शर्मा की शिकायत पर आधारित मामले की सुनवाई करते 19 सितंबर को यह आदेश दिया। शिकायत में प्राथमिकी दर्ज करने और मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए करीब 20 टन चांदी के चढ़ावे में कथित मिलावट, हेराफेरी, चोरी और गबन की निष्पक्ष, व्यापक और वैज्ञानिक जांच की मांग की गई है। बताया है कि इस चांदी की कीमत करीब 550 करोड़ रुपए है।

आरोपों की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक ने मामले में वस्तुस्थिति रिपोर्ट दाखिल करते जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया। वस्तुस्थिति रिपोर्ट के मुताबिक जांच में बड़ी मात्रा में दस्तावेजी और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की पड़ताल किए जाने की जरूरत है, जिनमें सीसीटीवी फुटेज, अधिकारियों के बयान और चांदी के रख-रखाव, भंडारण व परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं।

डीएसपी ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट सौंपने से पहले सामग्री की विस्तृत जांच और परस्पर मिलान की आवश्यकता है। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी ने जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय मांगा है। रिपोर्ट में बताए तथ्यों/आधारों के आधार पर जांच अधिकारी को जांच आगे बढ़ाने के लिए और समय दिया जाता है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अक्टूबर की तारीख तय की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

London से Delhi आ रही Indigo की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान

नई दिल्लीः लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली...

Jalandhar News: Railway Station के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का...

26 से लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 25 तक निपटाए काम

चंडीगढ़ः बैंकिंग सेवाओं को लेकर सितंबर के अंतिम सप्ताह...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर

नूंहः नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर दिल्ली दरबार...

सुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजब मामला सामने...

London से Delhi आ रही Indigo की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान

नई दिल्लीः लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई4 को...

Jalandhar News: Railway Station के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दरअसल, स्टेशन के बाहर बनी पार्किंग से...

26 से लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 25 तक निपटाए काम

चंडीगढ़ः बैंकिंग सेवाओं को लेकर सितंबर के अंतिम सप्ताह में ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक परेशानी का सामना...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर

नूंहः नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर दिल्ली दरबार होटल के पास देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क...