पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
View this post on Instagram
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक लड़की को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में घायल अन्य लोगों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस द्वारा सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
