AdvertisementPunjab Government
Himachalसुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, देखें वीडियो

सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल में शनिवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय सुबह का होने के कारण अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक धरती हिलने और झटके महसूस होते ही लोग सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए अफरा-तफरी में घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप शनिवार तड़के 4 बजकर 36 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। इसका असर शिमला के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।

तड़के आए इन झटकों से भले ही लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत यह रही कि अब तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या मकानों में दरार आने की खबर नहीं मिली है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भूकंप का लगातार आना लोगों को दहशत में डाल रहा है। पिछले कई सालों से यहां भूकम्प के झटके लग रहे हैं। प्रदेश भूकम्प की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 4 और 5 में शामिल है। कुछ माह पहले भारतीय मानक ब्यूरो के नए भूकंपीय मानचित्र के अनुसार पूरे हिमाचल प्रदेश को भूकंप के सबसे खतरनाक जोन-6 में शामिल किया गया था।

लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इस नए जोन-6 मानक को रद्द कर पुराना सिस्मिक मानक फिर से लागू कर दिया है। नए भूकंप डिज़ाइन कोड के तहत पूरे हिमालयी क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश को सबसे ऊंचे जोखिम वाले जोन-6 में रखा गया था, जिससे पूरा राज्य अतिसंवेदनशील घोषित हुआ था। नए मानकों पर उठे सवालों और प्रशासनिक समीक्षा के बाद सरकार ने जोन-6 के नए नक्शे/मानक को रद्द कर दिया और पुराने भूकंपीय मानकों को ही दोबारा बहाल कर दिया है। पुराने मानकों के तहत हिमाचल जोन-4 और जोन-5 के संवेदनशील दायरे में आता है। वर्ष 1905 में कांगड़ा व चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Health Tips: रोजाना लहसुन खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

Health Tips: भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल दाल,...

टाइगर श्रॉफ पर हमले की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, नोट में सलमान खान का जिक्र

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर...

Jalandhar News पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग...

Kiren Rijiju ने विपक्ष पर किया पलटवार, बोले – ‘भारत में फ्रांस जैसी साजिश रची गई थी’

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने...

Health Tips: रोजाना लहसुन खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

Health Tips: भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल दाल, सब्जी और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के...

टाइगर श्रॉफ पर हमले की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, नोट में सलमान खान का जिक्र

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने...

Jalandhar News पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रग्स की समस्या समेत कई मुद्दों पर केंद्र पर तीखे...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी...