बाजार से पैदल घर लौट रही थी महिला, हादसे में आई चोटें
ऊना,सुशील पंडित: टाहलीवाल थाना क्षेत्र के गुरपलाह बाजार में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कौशल्या देवी पत्नी राजीव महतो, निवासी बीनलपुर, तहसील तेघरा, जिला बेगूसराय (बिहार), वर्तमान निवासी बाथू, तहसील हरोली, जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 15 अक्टूबर को शाम करीब 5:40 बजे वह गुरपलाह बाजार से सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला को चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद चालक मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
